वाराणसी: रामनगर की ओर से मिर्जापुर कार्यक्रम में जाते हुए विहिम प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति का शास्त्री चौक पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
महासंघ के कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए, उन्होंने शास्त्री जी की जीवनी और उनके द्वारा दिये गये श्रम का बखान किया। प्रजापति ने कहा कि शास्त्री जी ने न केवल भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि वे अपनी दृढ़ता और दृढ़ता के लिए भी जाने जाते हैं।
शास्त्री जी के बारे में बात करते हुए प्रजापति ने कहा, उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान, जय किसान आज भी हमारे देश की आत्मा को छूता है। उनकी दृष्टि से देश के जवानों और किसानों के बीच एक मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित हुआ। हमें उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने समाज की सहमति के लिए अपनी निष्ठा को निभाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, इस समय देश में कई ऐसी शक्तियां है जो हमें तोड़ना चाहती हैं,एक साथ आने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीयता के प्रति जागरूकता फैलाना ही हमारी परंपरा है। उहोंने कहा कि, बंटेंगे तो कटेंगे।
इस अवसर मातृ शक्ति प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष मिश्र ने गोरक्षा पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की,उन्होंने कहा कि आज तक के इतिहास में योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं हुआ। दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हमारे पीएम मोदी हैं और देश में जब सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना होती है तो सबसे अच्छा काम सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किया जा रहा है।
मातृ शक्ति प्रकोष्ठ अध्यक्षा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि महाकुंभ में जरूर से शामिल हो, और पुण्य के भागी बने।
इस मौके पर विहिम मंडल प्रभारी तपेश्वर चौधरी, संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव सह मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता। महानगर उपाध्यक्ष शशि विश्वकर्मा, रामेश्वर गुप्ता मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष अमृता श्रीवास्तव, गौ रक्षा मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, रामू यादव, बलवंत नारायण झा और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Category: breaking news
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM