वाराणसी: मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में होली की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और देर रात उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुई गांव की रहने वाली दशवंती (40) की शादी देवरी कटाई गांव निवासी एक युवक से हुई थी। पहले पति से दशवंती के दो बेटियां और एक बेटा हैं, जो अभी भी देवरी कटाई में रहते हैं। बाद में दशवंती का संबंध उसके पहले पति के छोटे भाई अमृतलाल से हो गया। करीब एक दशक पहले दोनों ने गोपलपुर गांव में एक साथ रहना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके तीन बच्चे भी हुए।
गांव के लोगों के अनुसार, शुक्रवार को होली के दिन रंग खेलने को लेकर दशवंती और अमृतलाल के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच देर रात दशवंती की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मड़िहान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और शनिवार सुबह गोपलपुर गांव स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया। पति अमृतलाल का कहना है कि दशवंती लंबे समय से पेट दर्द की बीमारी से पीड़ित थी और इसी के कारण उसकी मौत हुई।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Category: breaking news crime
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM
भेलूपुर पुलिस ने एसीपी भेलूपुर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बालिग और एक नाबालिग शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 07:01 PM