वाराणसी: रविवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। 45 वर्षीय अवधेश कुमार ने अपने घर की छत पर लोहे के पाड़े के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
रात में बनाया मुर्गा, सुबह मिली दर्दनाक खबर:
मृतक अवधेश कुमार मूल रूप से मिर्जापुर जिले के जमालपुर के निवासी थे और रामनगर के रामपुर वार्ड में रहकर लोहे की वेल्डिंग का कारखाना चलाते थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए उनके कारखाने के कारीगर राधेश्याम ने बताया कि शनिवार रात अवधेश ने खुद मुर्गा बनाया और उसे भी खाने को कहा, लेकिन नवरात्रि शुरू होने के कारण उसने मना कर दिया। इसके बाद अवधेश ने खुद खाना खाया और फिर ऊपर के कमरे में सोने चला गया।
सुबह जब राधेश्याम उसे जगाने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिला, जिसके बाद उसने खिड़की से झांका तो अवधेश का शव फंदे से झूलता मिला। यह देख राधेश्याम ने शोर मचाया और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
पत्नी की मौत के बाद सदमे में था अवधेश:
मृतक अवधेश की बहन ने बताया कि दो महीने पहले ही उसकी पत्नी दुर्गा ने आत्महत्या कर ली थी। 22 जनवरी 2025 को पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने फांसी लगा ली थी। उस दौरान दुर्गा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अवधेश और उसके ससुर को हिरासत में भी लिया था। इस घटना के बाद से अवधेश पूरी तरह टूट चुका था और गहरे अवसाद में रहने लगा था।
अवधेश और दुर्गा की शादी 2008 में हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। परिजनों के अनुसार, पत्नी की मौत के बाद से वह बेहद अकेला महसूस कर रहा था और काम पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहा था।
पुलिस कर रही है मामले की जांच:
पुलिस इस आत्महत्या के पीछे की गहरी वजहों को समझने की कोशिश कर रही है। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और अवधेश के परिजनों और परिचितों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
Category: uttar pradesh crime news
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM