वाराणसी: सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वेटर ने आशीर्वाद गेस्ट हाउस के कमरे नंबर 102 में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है, मृतक सिगरा के ही विजयनगरम कॉलोनी का निवासी बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वह लगभग 10 सालों से गेस्ट हाउस में काम कर रहा था। इस घटना ने न केवल होटल के कर्मचारियों को बल्कि स्थानीय निवासियों को भी हैरान कर दिया है। आशीर्वाद गेस्ट हाउस के कमरे से शव मिलने की सूचना होटल प्रबंधन के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि मृतक मफलर से लटकता हुआ पाया गया। कमरे की स्थिति देखकर पुलिस ने माना कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस ने कमरे से कुछ सामान भी बरामद किया है, जिसमें वेटर के व्यक्तिगत दस्तावेज शामिल हैं।
होटल के प्रबंधन के अनुसार, वेटर पिछले 10सालों से काम कर रहा था और उसकी कार्यशैली में कोई असामान्य या संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई थी। गेस्ट हाउस के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि वह हमेशा से एक सकारात्मक व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों और वेटर के जानने वालों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है ताकि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद रहे। उनका कहना है,कि मृतक आजकल तनाव में रहता था। लोगों ने इसके पीछे की वजह मृतक के माता जी का पिछले महीने लंबी बीमारी के चलते देहांत हो जाना है।
इस घटना से घरवालों का रो-रो कर बुला हैं।
Category: varanasi uttar pradesh breaking news
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM