वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र के औरा बाजार में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुबह के समय सिंधोरा से वाराणसी की ओर तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने लिंक मार्ग गहनी से बाजार की तरफ साइकिल से आ रहे एक अधेड़ व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके।
इधर, एक और हृदयविदारक हादसा रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय-गंगापुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को सामने आया। कनेरी गांव के पास गंगापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रही वृद्धा तपेसरा देवी (75 वर्ष) को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से तपेसरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार तपेसरा देवी गंगापुर में पापड़ बनाने का काम करती थीं और घटना के समय अपने घर कनेरी लौट रही थीं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
मृतका के परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि तपेसरा देवी के तीन बेटे और एक बेटी हैं। पति उमाशंकर पटेल का निधन तीन वर्ष पूर्व हो चुका है। इस हादसे ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है।
मृतका के बेटे विनोद पटेल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिसके चलते आम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुर्घटना-स्थलों पर गति नियंत्रण के उपाय किए जाएं और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM