वाराणसी: रामनगर तपोवन, उत्तरी वाजिदपुर स्थित बूथ संख्या 365 पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 119 वाँ एपिसोड का सीधा प्रसारण सुना गया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, सदस्य श्री मधुकर पाण्डेय, राजकुमार सिंह, विनोद पटेल, रितेश पाल, भईया लाल सोनकर, अन्नू श्रीवास्तव, विक्की शुभम बारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस एपिसोड में नारी शक्ति, देश के विकास, युवाओं की भूमिका, स्वच्छता अभियान और आत्मनिर्भर भारत के विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से सुना और उनके विचारों पर चर्चा की।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री जी के विचार हमें प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। वहीं, मधुकर पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से हमें नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। यह कार्यक्रम हमें जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की हालिया सफलताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिकों ने विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ते रहे। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की लिस्ट काफी लंबी होती चली गई। चाहे वह लॉन्च व्हीकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य L-1 या फिर एक ही रॉकेट से 104 सैटेलाइट को स्पेस में भेजने का अभूतपूर्व मिशन हो – इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को जानवरों के प्रति दया और संवेदनशीलता दिखाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को आवारा जानवरों की देखभाल करने और उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया।
इसके अलावा, उन्होंने छात्रों से परीक्षा को लेकर बेफिक्र रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सीखने और आगे बढ़ने का अवसर है।
इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम न केवल लोगों को जोड़ता है, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित भी करता है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से लेते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Category: political news uttar pradesh
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM