वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह पुआरी कलां गांव में घर के बाहर बरामदे में 70 वर्षीय वृद्ध रामकुवर पटेल का खून से लथपथ शव मिला। हत्या इतनी क्रूरता से की गई कि वृद्ध का सिर कूंच दिया गया था। हत्यारों ने शव को रजाई से ढककर रखा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब मृतक वृद्ध के परिजनों ने उनको उठने के लिए आवाज लगाई जब काफी आवाज लगाने के बाद भी वो नहीं उठे तब परिजनों ने रजाई उठाया तो लहूलुहान हालत में वृद्ध का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि हमलावरों ने वृद्ध की हत्या देर रात की होगी, जब वह सो रहे थे।
पुलिस मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटा रही है। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे रंजिश या लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।
घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत और आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। गांव वालों में मृतक वृद्ध भगत नाम से लोकप्रिय थे और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया गया है। वाराणसी में इस तरह की बढ़ती घटनाएं स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बन रही हैं।
Category: crime uttar pradesh varanasi
वाराणसी के रामनगर में नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाया, जिसमें कई अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं, साथ ही चार किलो प्लास्टिक जब्त की गई और दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 26 Apr 2025, 12:53 PM
रामनगर में काशी नरेश महाराज के स्वामित्व वाले पंचवटी मैदान पर अवैध भूसा मंडी और ट्रक पार्किंग का कब्जा, रामनगर दुर्ग प्रशासन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 26 Apr 2025, 09:08 AM
चंदौली के डीआरएम कार्यालय में आज सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी और कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Apr 2025, 04:46 PM
रामनगर के नमन गुप्ता ने 92.20% अंकों के साथ वाराणसी इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया, जबकि ख्याति सिंह ने हाईस्कूल में 96.67% अंकों के साथ टॉप-10 में जगह बनाई, जिससे जिले का गौरव बढ़ा।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Apr 2025, 02:36 PM
वाराणसी के कैंट विधानसभा क्षेत्र में मेगा स्वावलंबन योजना का शुभारंभ भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाना है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 24 Apr 2025, 10:01 PM
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल ने रामनगर में प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के पुतले का दहन कर आतंकवाद के समूल नाश की मांग की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 24 Apr 2025, 08:40 PM
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अर्चिता सिंह को सात दिनों के धरने के बाद पीएचडी में दाखिला मिला, अर्चिता ने हिंदी विभाग में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से न्याय की मांग की थी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 24 Apr 2025, 07:16 PM