वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र के अमरा में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नर्स के खाते से जालसाज ने 2.34 लाख रुपये उड़ा लिए। ठग ने खुद को पीड़िता की मौसी का दामाद बताकर फोन किया और विश्वास में लेकर उसके खाते से पैसे उड़ा लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनार की रहने वाली प्रीति सिंह रोहनिया के अमरा में किराए के मकान में रह कर अर्थव हॉस्पिटल में बतौर नर्स का काम करती है। ठग ने पहले पीड़िता से फोन पर बातचीत की और खुद को मौसी का दामाद बताया और नाम भी सब सही बताया, जिससे पीड़िता को शक नहीं हुआ। धीरे-धीरे विश्वास जमाने के बाद उसने पीड़िता को झांसे में ले लिया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से 9 बार में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, तब तक उसके खाते से कुल 2.34 लाख रुपये निकल चुके थे।
पीड़िता ने घटना की जानकारी तुरंत 1930पर साइबर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम ठग को पकड़ने के लिए जुट गई है।
यूपी खबर नागरिकों से अपील करता है, कि किसी भी अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें और अपने बैंक खाते की जानकारी या ओटीपी साझा करने से बचें। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है।
यह घटना एक बार फिर से यह दिखाती है कि साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी और जागरूकता ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।
Category: breaking news up news crime
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM