वाराणसी: गृहकर बकाया वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए आज दो बड़े सरकारी विभागों पर ताला जड़ दिया। सुबह 10 बजे नगर निगम की टीम ने संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद एवं कर निर्धारण अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।
नगर निगम के अनुसार, बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) कार्यालय पर ₹6,73,000 का गृहकर बकाया था। पूर्व में कई बार नोटिस देने और वसूली के प्रयास के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसी क्रम में आज नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय को सील कर दिया गया।
इसके बाद आधे घंटे के भीतर दूसरी कार्रवाई सांस्कृतिक संकुल पर की गई। इस प्रतिष्ठान पर ₹57,000 का गृहकर बकाया था। नगर निगम द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया, जिसके कारण अधिकारियों ने यहां भी ताला लगा दिया।
संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद ने स्पष्ट किया कि नगर निगम अब बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, जो भी गृहकर नहीं चुका रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। वसूली न होने पर संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्यवाही से अन्य बकाएदारों में हड़कंप मच गया है। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द अपना गृहकर जमा करें अन्यथा उनकी संपत्तियों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
Category: local news uttar pradesh
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM
भेलूपुर पुलिस ने एसीपी भेलूपुर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बालिग और एक नाबालिग शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 07:01 PM
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का युग रहा है, जिसने भारत को आत्मनिर्भर बनाया है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 11 Jun 2025, 07:52 PM
काशी नरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह की स्मृति में रामनगर के पंचवटी मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 11 Jun 2025, 02:00 PM
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी लागत ₹3.11 लाख है, और विकास को प्राथमिकता दी गयी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 11 Jun 2025, 10:21 AM