वाराणसी: कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को अपने क्षेत्र के पं० कमलापति त्रिपाठी नगर कॉलोनी में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में उनके साथ भाजपा के कैंट मंडल के अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय पार्षद भी शामिल रहे। विधायक श्रीवास्तव ने कॉलोनी के हर घर तक पहुँचकर नागरिकों से संवाद किया और उन्हें होली की शुभकामनाएँ दीं।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। मुख्य रूप से कॉलोनी में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, साफ-सफाई, जल निकासी की परेशानी, पेयजल आपूर्ति में बाधा, स्ट्रीट लाइट की दिक्कतें और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता ने अपनी चिंताएँ साझा कीं।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी मुद्दों का निस्तारण किया जाए।
जनता से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें काशी के विकास को लेकर पूरी तरह से समर्पित हैं। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। मैं व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करूंगा कि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएँ बेहतर ढंग से उपलब्ध हों।
जनसंपर्क कार्यक्रम में श्रम प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सौरभ सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पार्षद अनंत राज गुप्ता, सिंधु सोनकर सहित मनीष मौर्य, सुदीप सिंह, आनंद सिंह बंटी, पंकज पटेल, वैभव मिश्रा, रमाशंकर गुप्ता, अभिनव चौरसिया, राजेश सेठ, विजय गुप्ता, बादल मौर्य, सोनू मौर्य, गोपाल मौर्य, भइया लाल मौर्य, दिनेश गुप्ता, कन्हैया चौरसिया, शरणजीत सिंह, मनोज सेठ, यश दुबे, अभिषेक गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनता ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और विश्वास जताया कि विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्र का निरंतर विकास होता रहेगा।
Category: uttar pradesh politics
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM