वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के मंडल रामनगर ने रविवार को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को बड़े उत्साह के साथ सुना। मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बूथ संख्या 391 पर और पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बूथ संख्या 393 पर वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम का श्रवण किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 118वें एपिसोड में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में तकनीक के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए चुनाव आयोग द्वारा तकनीकी उपायों के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने की प्रशंसा की। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक संबोधनों का उल्लेख कर उनकी विचारधारा को प्रेरणादायक बताया।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक और सभ्यता की जड़ों को मजबूत करता है। महाकुंभ की समावेशी परंपरा और युवाओं की बढ़ती भागीदारी ने इसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया है, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें आशा गुप्ता, नंदलाल चौहान,अशोक जायसवाल,अजय प्रताप सिंह,जितेंद्र पांडेय,मोनिका यादव,अमित सिंह चिंटू, लल्लन सोनकर,सुनील गुप्ता, सृजन श्रीवास्तव, राजेन्द्र शंकर पटेल, मनोज यादव, सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, भैया लाल सोनकर, धीरेंद्र प्रताप, अविनाश सिंह, विनोद पटेल, सुनील श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, रितेश पाल, रितेश राय, सुनील सिंह, अंकित राय ,सुरेंद्र नाथ, विशाल आनंद, संतराम, श्याम सेठ, संजय वाल्मीकि, निक्की सिंह, राखी कुमारी ,अर्चना सिंह, राजेश गुप्ता, अनिल राजभर, सुजीत डे, पंकज बारी, और अन्य कई प्रमुख लोग शामिल थे।
कार्यक्रम को सुनने के बाद ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचार हमारे लिए प्रेरणा हैं। बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कर हम जनता से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM