वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गौशाला और गोबर को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ वाराणसी के कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सिंहद्वार पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने 'समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद', 'गोमाता का अपमान - नहीं सहेगा हिंदुस्तान', 'अखिलेश यादव मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाकर विरोध प्रकट किया।
विशेष रूप से इस पुतले पर एक तरफ अखिलेश यादव तो दूसरी तरफ औरंगजेब की तस्वीर लगाई गई थी, जो प्रदर्शनकारियों के गुस्से का प्रतीक बनी। इस पूरे विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया तीखा प्रहार:
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति करती है, जहां हर धर्म और संप्रदाय को समान दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त है। एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए सपा नेता हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव बार-बार भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं पर प्रहार करते हैं। वह सोचते हैं कि मुसलमानों को खुश करने के लिए हिंदू विरोधी बयान देना आवश्यक है। लेकिन उनका यह रवैया उन्हें हिंदू विरोधी ही नहीं, बल्कि देश विरोधी भी साबित करता है।
विधायक श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि राणा संग्राम सिंह जैसे महापुरुषों का अपमान देश कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव के बयान का विरोध हो रहा है और यह स्पष्ट है कि सपा की सोच पूरी तरह से हिंदू विरोधी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी:
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। जिनमें प्रमुख रूप से अशोक पटेल, अशोक जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, अमित राय, डॉ अनुपम गुप्ता, सृजन श्रीवास्तव, रवि जायसवाल, प्रीति सिंह, अनुराग शर्मा, मुकेश गुप्ता, सोमनाथ यादव, जीतेन्द्र पटेल, जगन्नाथ ओझा, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
इसके अलावा पार्षदगण मदन मोहन तिवारी, अमित सिंह चिन्टू, विजय द्विवेदी, लल्लन सोनकर, विवेक कुशवाहा, रविन्द्र सिंह, राजीव पटेल, अतुल पाण्डेय, शिवा वर्मा, विनीत सिंह, पुन्नूलाल बिन्द, जीतेन्द्र सोनकर भी प्रदर्शन में शामिल होकर विरोध जताया।
समाजवादी पार्टी की चुप्पी पर सवाल:
इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव से उनके विवादित बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्या समाजवादी पार्टी इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ेगी या यह विरोध प्रदर्शन और तेज होगा? यह देखना दिलचस्प होगा।
Category: politics uttar pradesh
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM