लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक सख्ती और पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार देर रात जारी किए गए आदेश में 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। यह तबादला सूची कई जिलों और मुख्यालयों में तैनात DIG और SP स्तर के अधिकारियों को शामिल करते हुए व्यापक रूप में की गई है।
हेमंत कुटियाल बने DIG स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, लखनऊ
आईपीएस हेमंत कुटियाल, जो पहले सेनानायक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स लखनऊ में तैनात थे, उन्हें अब DIG स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF), लखनऊ बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद में DIG PAC की जिम्मेदारी आईपीएस शालिनी को सौंपी गई है। मेरठ सेक्टर में DIG PAC के पद पर स्वप्निल ममंगाई को नियुक्त किया गया है।
अरुण कुमार श्रीवास्तव को मिली अयोध्या PAC की जिम्मेदारी
आईपीएस अरुण कुमार श्रीवास्तव का तबादला बाराबंकी से अयोध्या किया गया है, जहां वे DIG PAC के पद पर कार्यभार संभालेंगे। साथ ही, वाराणसी से सूर्यकांत त्रिपाठी को लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर के पद पर तैनात किया गया है।
DIG स्तर पर इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
विकास कुमार वैद्य को मीरजापुर से स्थानांतरित कर लखनऊ में DIG स्थापना बनाया गया है।
राजेश कुमार सक्सेना को DIG पीटीएस सुल्तानपुर नियुक्त किया गया है।
सुनीता सिंह को कानपुर से DIG PAC लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
कमला यादव को भ्रष्टाचार निवारक संस्थान लखनऊ में DIG बनाया गया है।
स्वरूप सिंह को DIG कार्मिक मुख्यालय, लखनऊ का कार्यभार सौंपा गया है।
ह्रदेश कुमार को DIG आर्थिक अपराध अनुसंधान विंग (EOW), लखनऊ का जिम्मा दिया गया है।
कुछ अन्य प्रमुख तबादले:
डॉ. प्रीतिंदर सिंह को DIG PAC मध्य जोन, डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है।
अपर्णा कुमार को DIG मानवाधिकार, यूपी लखनऊ बनाया गया है।
डी प्रदीप कुमार को पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
SP और DCP स्तर के तबादले:
अशोक कुमार को SP क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर बनाया गया है।
एलवी एंटोनी देव कुमार को ADG रूल्स एंड मैनुअल, लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है।
अतुल शर्मा बने DIG PAC कानपुर अनुभाग।
शैलेंद्र कुमार राय को SP लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
देवेंद्र कुमार, SP नगर शाहजहांपुर बनाए गए हैं।
आयुष श्रीवास्तव, SP नगर जौनपुर होंगे।
आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक संभल नियुक्त किया गया है।
PAC सेनानायकों में फेरबदल:
बजरंगबली को सेनानायक 37वीं वाहिनी PAC कानपुर।
दिनेश यादव को सेनानायक 41वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद।
अजय प्रताप को सेनानायक 48वीं वाहिनी PAC सोनभद्र।
नेपाल सिंह को सेनानायक 39वीं वाहिनी PAC मिर्जापुर।
कमलेश बहादुर को सेनानायक 25वीं वाहिनी PAC रायबरेली।
राकेश कुमार सिंह को सेनानायक 10वीं वाहिनी PAC बाराबंकी।
लाल भरत कुमार पाल को सेनानायक 49वीं वाहिनी PAC नोएडा।
DCP स्तर पर नियुक्ति:
अनिल कुमार यादव बने DCP वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट।
दीपेंद्र नाथ चौधरी बने DCP कानपुर पुलिस कमिश्नरेट।
मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां:
रोहित मिश्रा को SP डीजीपी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।
शिवराम यादव को SP पीटीएस मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने आदेश के साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह फेरबदल प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक मशीनरी को सुचारू रूप से चलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Category: breaking news up news
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM