कानपुर: जाजमऊ इलाके में शनिवार रात को एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। सपा विधायक नसीम सोलंकी के बहनोई और बड़े चमड़ा कारोबारी जावेद आलम के घर पर 90 लाख की चोरी हुई। इस चोरी का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात, चोर 2.5 लाख रुपए नकद, एक किलो सोने और चांदी के जेवरात, और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जावेद आलम, जो डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ में रहते हैं, ने बताया कि वह और उनकी पत्नी शमीम बानो ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे, जबकि उनकी बेटी अपने बच्चों के साथ पहले फ्लोर पर थी। सुबह 6 बजे जब शमीम बानो नमाज पढ़ने के लिए ऊपर गईं, तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला।
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसीपी कैंट, जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला, जिसमें तीन नकाबपोश चोरों को पीछे की दीवार फांदकर छत से घर में प्रवेश करते हुए देखा गया। चोरों ने सीढ़ियों के रास्ते से आकर दरवाजा खोला और अलमारियों में रखे कीमती सामान को चुरा लिया।
चोरों ने जावेद आलम के पड़ोसी, विपिन चन्द्र मिश्रा के घर की छत का भी इस्तेमाल किया। मिश्रा के मुताबिक, चोरों को उनके घर से कुछ नहीं मिला, लेकिन उनकी पोती का स्कूल बैग उठा ले गए।
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसमें नकाबपोश चोर दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की तीन टीमें इस घटना के खुलासे के लिए काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Category: crime uttar pradesh
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM