संभल: भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन अज्ञात बदमाश मेहमान बनकर उनके घर आए और बातचीत के दौरान उन्हें जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गुलफाम सिंह यादव अपने घर में थे, तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। वे आपसी परिचय के बाद बातचीत करने लगे। इसी दौरान, आरोपियों ने चुपके से उन्हें पेट में जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और मौके से फरार हो गए। जब तक परिजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, गुलफाम सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के जैन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
अलीगढ़ में दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के मुताबिक, गुलफाम सिंह के पेट में छेद के निशान मिले और आसपास की त्वचा नीली पड़ गई। हालांकि, गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, इसलिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
गुलफाम सिंह यादव भाजपा के बड़े नेता थे और 2004 के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। वे गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे और गांव की राजनीति में भी उनकी मजबूत पकड़ थी।
परिजनों का कहना है कि यह हत्या राजनीतिक दुश्मनी के कारण की गई है। मृतक के भतीजे दिनेश यादव ने बताया कि उनके चाचा के बड़े बेटे ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गए थे। इसके अलावा, गांव की प्रधानी भी लगातार उनकी पत्नी के पास थी, जिससे कुछ लोग नाराज थे। परिवार का आरोप है कि इसी राजनीतिक रंजिश में उनकी हत्या की गई।
घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है। गांव से लेकर हाईवे तक के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।
भाजपा नेता की हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। समर्थकों का उनके घर पर जमावड़ा लग गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।
Category: crime uttar pradesh
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM
भेलूपुर पुलिस ने एसीपी भेलूपुर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बालिग और एक नाबालिग शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 07:01 PM