मिर्जापुर: चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने गई पांच किशोरियों के साथ हुई दुर्घटना ने जलालपुर माफी गांव के परिजनों को सदमे में डाल दिया है। गंगा में नहाते समय पांचों किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगीं, जिसके बाद गांव के एक युवक ने तीन को बचा लिया, लेकिन दो किशोरियों की मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर माफी गांव की निषाद बस्ती की किशोरियां काजल (16), सीता (18), गीता (16), कुसुम (17), रूपा (16), कविता (14) और पायल (13) महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गंगा स्नान करने पहुंची थीं। नहाने के बाद सभी किशोरियां घाट से बाहर निकल आईं, लेकिन कुसुम, काजल, गीता, रूपा और कविता ने दोबारा नहाने का फैसला किया। इस दौरान पांचों किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगीं।
घटना के समय घाट पर मौजूद पायल और सीता ने किशोरियों को डूबते देख चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी चीख सुनकर पास के खेत में काम कर रहे युवक कन्हैया घटनास्थल पर पहुंचे और गंगा में कूदकर तीन किशोरियों (गीता, रूपा और कविता) को बचा लिया। हालांकि, कुसुम और काजल गहरे पानी में डूब गईं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण गंगा किनारे पहुंच गए। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या और तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू कराई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर ढाई बजे गोताखोरों ने कुसुम और काजल के शव बरामद किए। दोनों किशोरियों के पिता मजदूरी करते हैं।
चुनार के एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जलालपुर माफी गांव के पास गंगा में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से मौत हुई है। गोताखोरों ने दोनों किशोरियों के शव बरामद कर लिया है। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि किशोरियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
घटना के बाद दोनों किशोरियों के परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा घाट पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन से गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Category: accident uttar pradesh
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM