मुंबई: बॉलीवुड जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा,सुगंधा मिश्रा, अभिनेता राजपाल यादव और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को ईमेल के जरिए धमकी दिए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस घटना के बाद अंबोली पुलिस BNS की धारा 351 (3) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिल रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ई-मेल पाकिस्तान से भेजे गए थे और कलाकारों को गंभीर चेतावनी दी गई थी। इस धमकी के बाद इन कलाकारों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
ई-मेल में लिखा गया था, हम आपकी निगरानी कर रहे हैं और यह जरूरी है कि हम आपको एक संवेदनशील मामले के बारे में सूचित करें। यह कोई प्रचार स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है। हम आपसे इस संदेश को अत्यंत गंभीरता और गोपनीयता से लेने का निवेदन करते हैं। यदि आप इस पर ध्यान नहीं देते तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं जो आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन पर असर डाल सकते हैं।
ई-मेल में आगे यह भी कहा गया था, हम अगले 8 घंटे के भीतर आपसे रिएक्शन की उम्मीद करते हैं। वरना हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ई-मेल के अंत में विष्णु नाम का व्यक्ति संदर्भित किया गया था।
इस धमकी के बाद संबंधित कलाकारों ने पुलिस से मदद मांगी और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। इस तरह के घटनाक्रम से बॉलीवुड उद्योग में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।
इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को भी धमकी मिल चुकी थी। सलमान के घर के बाहर हमले की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके अलावा, हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान पर भी उनके घर में घुसकर हमला हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह बांग्लादेश का नागरिक था।
यह घटना एक बार फिर से बॉलीवुड से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को उजागर करती है और यह सवाल उठाती है कि क्या सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए जा रहे हैं।
बलिया जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Jun 2025, 11:19 PM
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM