भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भतीजों के बीच मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे परबत्ता गांव में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विश्वजीत यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल जयजीत यादव अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दोनों नित्यानंद राय के साले रघुनंदन यादव के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच नल के पानी को लेकर पहले से तनातनी चल रही थी, जो धीरे-धीरे रंजिश में बदल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कहासुनी के दौरान मामला अचानक बढ़ गया। विश्वजीत यादव अपने घर से बंदूक लेकर निकला और जयजीत पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान जयजीत ने किसी तरह बंदूक छीन ली, जिससे दोनों के बीच हाथापाई और गोलीबारी शुरू हो गई। झड़प के दौरान जयजीत ने विश्वजीत के सिर में गोली मार दी, जिससे विश्वजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में जयजीत को भी गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक जयजीत के पेट में गोली लगी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
इतना ही नहीं, झगड़े के दौरान विश्वजीत की मां भी गोली का शिकार हो गईं। उनके हाथ में गोली लगने की खबर है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है और उनके ठीक होने का इंतजार कर रही है, ताकि उनसे भी घटना की विस्तृत जानकारी ली जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। विश्वजीत यादव के शव को कब्जे में लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने परबत्ता थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और कोई अन्य अप्रिय घटना न हो।
एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंध थे, और यह विवाद लंबे समय से चल रहा था। गुरुवार को यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। "हम प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रहे हैं। विश्वजीत की मां के स्वस्थ होने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी, जिससे घटना के और पहलू स्पष्ट हो पाएगा।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह झगड़ा परिवार के अंदर लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है। दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार बहस और कहासुनी होती रही थी, लेकिन इस बार मामला जानलेवा साबित हुआ।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के परिवार में हुई इस घटना से राजनीतिक हलकों में भी खलबली मची है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हर कोण से तहकीकात जारी है।
Category: crime bihar news
रामनगर में कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत का परिचय दिया, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिली और कांग्रेस ने प्रशासन की नाकामी पर चिंता जताई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 08:27 PM
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:51 PM
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान देवरिया से आए नंदन मणि त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी के सामने गंगा में डूब गए, जिससे घाट पर मातम छा गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Jun 2025, 07:45 PM
वाराणसी के मिर्जामुराद में कछवां रोड ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतकों में बीएसएफ का जवान भी शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Jun 2025, 06:26 PM
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jun 2025, 10:03 PM
वाराणसी के रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई बब्बू श्रीवास्तव का गुरुवार देर शाम निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 09:37 PM
भेलूपुर पुलिस ने एसीपी भेलूपुर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बालिग और एक नाबालिग शामिल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jun 2025, 07:01 PM