राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को करेंगी संगम स्नान, प्रयागराज महाकुंभ में बिताएंगी पांच घंटे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगी, जहाँ वे त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी, गंगा पूजन व आरती में भाग लेंगी, और अक्षयवट तथा लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगी।

Fri, 07 Feb 2025 12:24:39 - By : SANDEEP KR SRIVASTAVA

प्रयागराज: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को पावन त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करेंगी। वह प्रयागराज महाकुंभ में लगभग पांच घंटे बिताएंगी और इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का दर्शन करेंगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:00 बजे प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। इसके बाद वह सीधे अरेल घाट जाएंगी और वहां से एक विशेष मोटरबोट के जरिए संगम पहुंचेंगी। संगम में पवित्र स्नान करने के बाद वे गंगा पूजन व आरती करेंगी।

अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर के भी करेंगी दर्शन : संगम स्नान के उपरांत राष्ट्रपति अक्षयवट दर्शन के लिए किले में स्थित पौराणिक पातालपुरी मंदिर जाएंगी। इसके बाद वह लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करके देश और जनता की खुशहाली की कामना करेंगी।

प्रयागराज प्रवास के दौरान राष्ट्रपति महाकुंभ 2025 की तैयारियों की भी समीक्षा कर सकती हैं। अधिकारियों से इस संबंध में उन्हें संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संगम क्षेत्र, अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। इस दौरान प्रयागराज के विभिन्न धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं और साधु-संतों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बलिया: तेज रफ्तार डीसीएम ने मचाया कोहराम,कई लोगों को रौदा, दो की मौत

चिलचिलाती धूप में राहत की घूंट: रामनगर में कांग्रेस जनों ने हजारों राहगीरों को पिलाया शरबत

वाराणसी: ओपी सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के वाराणसी मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष

वाराणसी: गंगा आरती के दौरान दर्दनाक हादसा, पति गंगा में डूबा, देखती रही पत्नी

वाराणसी: मिर्जामुराद में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक घायल